उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चारधाम यात्रा के उत्कर्ष में पहुंचने के कारण यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। इसका असर यात्रा मार्गों पर भी दिखाई देने लगा है।मंगलवार रात बदरीनाथ और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों और वाहनों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि प्रशासन को यातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था लागू करनी पड़ी। इसके तहत रात 11 बजे श्रीनगर मुख्य बाजार चौकी के समीप बैरीकेटिंग कर दोनों धामों को जा रहे वाहनों को रोक दिया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गयाश्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ और केदारनाथ जा रहे वाहन है। बुधवार सुबह स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को चरणबद्ध तरीके से रवाना किया जाएगा।श्रद्धालुओं के उल्लास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को बदरीनाथ में 29 हजार से अधिक और केदरनाथ में 28 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचे, जबकि यमुनोत्री गंगोत्री धाम में रिकार्ड 18 हजार से अधिक यमुनोत्री में 13113 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हेमकुंड साहिब के दर्शन करने वालों का आंकड़ा भी तीन हजार के पार हो गया।
