उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान उन्होंने “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण किया और प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नए उत्तराखंड की शक्ति, साहस और सामर्थ्य का प्रतीक बनेगा।उन्होंने बताया कि 31 मई 2026 को होने वाले इस महाआयोजन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
