उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
पेरेंट्स को बच्चे अपनी सैलरी दें, ये उनके लिए सिर्फ पैसे नहीं गर्व का मौका होता है। पुणे के रहने वाले एक कपल को उनके बेटे ने पहली सैलरी गिफ्ट की है। सैलरी कैश में दी है, जिसकी अहमियत महसूस भी की जा सकती है। ये गिफ्ट देने का वीडियो वायरल हो रहा है।बच्चे आगे बढ़ेंगे तो कमाएंगें। कमाएंगे तो पेरेंट्स के लिए ये सफलता वाली फीलिंग होगी। वही फीलिंग जिसके लिए उन्होंने बच्चों को अच्छी से अच्छी परवरिश दी थी। पुणे के एक पेरेंट्स इस फीलिंग को जी रहे हैं। उनके बेटे ने उन्हें अपनी पहली सैलरी दी है। ये बात अब पूरे इंटरनेट को पता है।ये वीडियो अश्वजीत कुंबले ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि वो पुणे जा रहे हैं। कुछ दिन पहले उनके पिता ने अपनी पहली सैलरी का किस्सा बताया था। उन्होंने अपने पेरेंट्स को कैश में पहली सैलरी दी थी। लेकिन पिता का मानना था कि अब सबकुछ डिजिटल हो चुका है। उसमें वो फील ही नहीं आता है।अश्वजीत की ये पहली सैलरी नहीं है। लेकिन आईआईएम के बाद ये उनकी पहली सैलरी है। वीडियो के शुरू में वो एटीएम से पैसे निकालते दिखते हैं। फिर पुणे जाकर मां को देते हैं।
