
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

एनएसए अजीत डोभाल ने एक डॉक्यूमेंट्री में बताया है कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ‘ज़मीन, आसमान या पाताल, आतंकी कहीं भी हों हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे’। डोभाल ने कहा, “हम चाहते थे कि पाकिस्तानी सेना यह समझे कि आतंकवाद को समर्थन देना हमारे लिए किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।”
