
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

गोपेश्वर(चमोली), राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठूड़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र सुबह से ही हो रही तेज बारिश भी बच्चों का हौसला न डिगा पायी और उन्होंने हर्षोंउल्लास और देशभक्ति के गीतों के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस में बढ़चढ़ अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भाषण, राष्ट्रीय गीत एवं विभिन्न अपनी गढ़वाली गीतों सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने एक सुंदर पहल करके आजादी के इस पर्व पर विद्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए पूर्व प्रधान बद्री सैलानी व लक्ष्मण कनवासी को सम्मानित किया।इस अवसर पर सुनील नाथन बिष्ट ने कहा कि विद्यालय में विशेष सहयोग के लिए दोनों लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल हर गाँव के स्कूलों में होनी चाहिए। इस पहल से जनप्रतिनिधियों में भी अपने कार्य के प्रति एक सकारात्मक ऊर्जा का काम करेगी।इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठूड़ के प्रधानाध्यापक मोहन लाल, सहायक अध्यापक ऋषि प्रसाद थपलियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन, विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष व समिति के सदस्य,महिला मंगल दल कठूड़, अभिभावक व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। पूर्व प्रधानों के सम्मानित होने पर जिले के सभी सामाजिक संगठनों ने विद्यालय परिवार की इस पहल की सराहना की।
