उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
आपने अब तक कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी लौकी और दही से बना टेस्टी चीला ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर मिनटों में लौकी और दही से क्रिस्पी चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.अगर आप हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी और सूजी से बना चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह चीला खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है. लौकी में फाइबर और पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने, शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है.
