उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आज के बिजी लाइफस्टाइल में कपल्स को बांझपन की शिकायत रहने लगी है. कई कपल सालों की कोशिश के बाद भी मां-बाप बनने का सुख नहीं देख पाते. इस बीच सोशल मीडिया पर इतिहास के सबसे ज्यादा फर्टाइल मर्द की स्टोरी वायरल हो रही है. मूसा नाम के इस शख्स की आठ बीवियां है, जिससे उसके 130 बच्चे हैं.आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई कपल्स सालों की कोशिश के बाद भी मां-बाप बनने का सुख नहीं पा पाते. बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है. लेकिन युगांडा के एक किसान ने इस सारी धारणा को पूरी तरह से उलट दिया है. मूसा हसाह्या कसेरा नाम के इस शख्स को सोशल मीडिया पर ‘दुनिया का सबसे फर्टाइल मर्द’ कहा जा रहा है।उनकी 8 बीवियां हैं, जिनसे उन्होंने 130 बच्चे पैदा करवाए हैं. पोता-पोतियों की संख्या 870 से ज्यादा हो चुकी है. इतना बड़ा परिवार देखकर कोई भी हैरान रह जाता है. मूसा की उम्र करीब 68 साल बताई जा रही है. वे एक साधारण किसान हैं लेकिन उनके परिवार का आकार किसी छोटे जिले जितना है. यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया यूजर्स जब उनसे मिलने पहुंचे तो हैरानी का ठिकाना नहीं रहा.
