उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
छत्तीसगढ़ की 23-वर्षीय चारू पांडे ने बिना किसी कोचिंग के 19 सरकारी परीक्षाएं पास की हैं। बकौल पांडे, ध्यान भटकने से बचने के लिए वह छह महीने गेस्ट हाउस में रहीं, 20-20 घंटे पढ़ाई की और अपनी समझ बेहतर बनाने के लिए छात्रों को भी पढ़ाया। उन्होंने बताया कि एक परीक्षा के बाद वह दूसरे की तैयारी करने लगती थीं।
