उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
देहरादून में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। महापौर सौरभ थपलियाल ने फॉगिंग अभियान को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। निगम का दावा है कि अब शहर के हर वार्ड में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग की जाएगी।नगर निगम देहरादून द्वारा आज शहर में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक फॉगिंग अभियान शुरू किया गया।इस अभियान का शुभारंभ महापौर सौरभ थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फॉगिंग कार्य को नियमित और प्रभावी तरीके से सभी वार्डों में किया जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में लापरवाही न हो।नगर निगम की योजना के तहत 100 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग कराई जाएगी। इसके लिए टाटा जेनॉन वाहनों, ई-रिक्शा और हैंडहेल्ड मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे संकरी गलियों तक भी फॉगिंग पहुंच सके।इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों, जलभराव वाले स्थानों और मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
