उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
देहरादून के मसूरी कट क्षेत्र में यमुना पुल के समीप ट्रक दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया। सूचना मिलने पर SDRF की टीम डाकपत्थर पोस्ट से मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की।जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए। जूडो क्षेत्र के पास नदी में गिरे ट्रक में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए, जबकि यमुना पुल के पास हुए दूसरे हादसे में चालक घायल होकर अस्पताल पहुंचाया गया।दूसरे ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति के लापता होने पर SDRF ने यमुना पुल से डैम तक नदी तट और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
