उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ उत्तराखंड कमल किशोर डिमरी यूकेडी में शामिल हुए।चमोली में आयोजित यूकेडी के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान के दौरान उत्तराखंड आंदोलनकारी और शिक्षक नेता आदरणीय कमल किशोर डिमरी जी ने अपने अनेक समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन से लेकर आज तक उनका जीवन जनसंघर्षों को समर्पित रहा है। उत्तराखंड के हितों की रक्षा और जनता के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल को चुना है और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
@highlight Kamal Kishor Dimri
पूर्व विधायक प्रत्याशी बद्रीनाथ सम्मानित Beeru S. Sajwan.
