उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की प्रतिभागियों ने श्रीलंका में आयोजित मिस टीन टूरिज्म और मिस टूरिज्म अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के साथ देश का नाम रोशन किया है।देहरादून की अनमोल कौर ने मिस टीन टूरिज्म अर्थ का खिताब अपने नाम किया, जबकि शायरा विश्नोई क्वीन आफ इंटरनेशनल टूरिज्म चुनी गईं।दोनों प्रतिभागियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।आठ दिनों तक चले पेजेंट के बाद 25 जुलाई को आयोजित ग्रैंड फिनाले में उत्तराखंड की प्रतिभाओं ने विभिन्न देशों की प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का लोहा मनवाया।एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रतिभागियों की मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है। बताया कि आगे भी युवाओं को मंच देने के लिए प्रतियोगिता कराई जाएगी।
