उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल का भव्य जन संवाद कार्यक्रम संपन्न, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता,सेलाकुई। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा बहादुरपुर रोड, सेलाकुई में एक भव्य जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पछवादून जिला अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र पंवार ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती अरुणा चौहान रहीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्री देवेन्द्र कंडवाल तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती शकुंतला रावत एवं उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री (संगठन) श्री गणेश काला रहे।इस अवसर पर समाजसेवी श्री अशोक जोशी ने अपने समर्थकों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही सैकड़ों महिलाओं और युवाओं ने भी पार्टी की सदस्यता लेकर वर्ष 2027 में उत्तराखंड में क्षेत्रीय विकल्प को मजबूत करने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र कंडवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए प्रत्येक उत्तराखंडवासी उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े और राज्य के स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूत करे।
महामंत्री (संगठन) श्री गणेश काला ने दल की रीति-नीति, सिद्धांतों और उत्तराखंड के विकास के लिए पार्टी के विज़न पर विस्तार से प्रकाश डाला।वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती शकुंतला रावत ने राज्य आंदोलन के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य बना था, उसे आज भी पूरा किया जाना बाकी है और इसके लिए मजबूत क्षेत्रीय नेतृत्व की आवश्यकता है।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा उत्तराखंड के हितों की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड क्रांति दल को सत्ता में लाकर राज्य की जनता अपने सपनों का उत्तराखंड बनाए।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री अतुल बेंजवाल ने किया।इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रुक्मिणी सजवान, जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल पंवार, जिला महामंत्री श्री हरीश कुनियाल, जिला प्रवक्ता श्री अतुल बेंजवाल, युवा प्रकोष्ठ पछवादून अध्यक्ष श्री विपिन अन्थवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा श्रीमती आशा नेगी, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री यशपाल नेगी सहित पछवादून जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन उत्तराखंड के स्वाभिमान, क्षेत्रीय अस्मिता और जनहित के मुद्दों पर संगठित होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
