उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ डोभाल ने छात्रों की करी जैम कर तारीफ़
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयकंडी) चमोली में एक कार्यक्रम आयोजित कर सत्र 2025-26 के राज्य व जनपद स्तर पर हिंदुस्तान ओलंपियाड के प्रथम , द्धितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्र – छात्राओं को प्रणाम पत्र, मेडल व नगद राशि के चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 में विधालय के कुल 15 छात्र-छात्राओं हिंदुस्तान ओलंपियाड में राज्य व जनपद स्तर पर प्रथम द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर विधालय का नाम रोशन किया। विधालय की कक्षा -12 की छात्रा रीतिका डिमरी ने राज्य स्तर पर कॉमर्स वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर रुपये 5100/- की नगद राशि चेक द्धारा प्राप्त की।कक्षा -12 की ही कॉमर्स वर्ग की छात्रा अदिति ने राज्य स्तर पर द्धितीय स्थान प्राप्त कर रुपये 4100/- की राशि प्राप्त की। विधालय के पाँच छात्र-छात्राओं रीतिका, वंशिका सती , ऋत्विक रावत, अर्शदीप सिमल्टी व अभिनव कनवासी ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर 3100/- की नगद राशि का चेक प्राप्त किया। इसी प्रकार विधालय के छ: छात्र-छात्राओं अदिति, मानसी, जातिक कैलखुरा, अनुष्का पंत , सार्थक नैनवाल व आरुष भैरवान ने जनपद स्तर पर द्धितीय स्थान प्राप्त किया तथा 2100/- की राशि के चेक प्राप्त किए। विधालय के चार छात्र – छात्राओं निखिल मर्तोलिया, स्नेहा,अक्षज गौढ व मयंक पुरोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 1100/- रुपये की राशि के चेक प्राप्त किए।विधालय के प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल व श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमेन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी छात्र – छात्राओं व उनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी।इस अवसर पर विधालय के सभी शिक्षिक शिक्षिकायें सुमन कुमार,सुनील रावत, रवीद्र सिंह , सुरेन्द्र कुमार, संगीता पँवार , ऋतु मैठानी , सोनाली बिष्ट , राजेश्वर प्रसाद , विपिन कुँवर व प्रशांत बर्तवाल आदि उपस्थित थे।
