उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
अगर जल्दबाजी या अंदाज़ गलत होने से आपकी सब्जी की ग्रेवी बहुत पतली हो गई है, तो घबराएं नहीं. किचन में मौजूद बेसन, कॉर्नफ्लोर और उबले आलू जैसी आसान चीजों की मदद से आप अपनी पतली ग्रेवी को बिना स्वाद बिगाड़े मिनटों में गाढ़ा और क्रीमी बना सकते हैं.खाना पकाना अपने आप में एक कला है, जिसमें स्वाद, खुशबू और सही टेक्शचर तीनों की खास जगह होती है. लेकिन कई बार पूरी मेहनत से सब्जी बनाने के बावजूद एक छोटी-सी गलती सारा मजा खराब कर देती है. अक्सर जल्दबाजी में या अंदाज से पानी डालने के कारण सब्जी की ग्रेवी जरूरत से ज्यादा पतली हो जाती है. ये गलती ना केवल सब्जी का स्वाद बिगाड़ती है, बल्कि देखने में भी अच्छी नहीं लगती है.
