उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सरकार ने एक तरफ जहां सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया।दूसरी तरफ, नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं होगी। ममता को पहले से मिली जेड प्लस सुरक्षा बरकरार रहेगी।सुवेंदु ने कोलकाता पुलिस को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो। सुवेंदु ने कहा कि वे (ममता) एक वरिष्ठ राजनेता और तीन बार की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।दूसरी तरफ, नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं होगी। ममता को पहले से मिली जेड प्लस सुरक्षा बरकरार रहेगी।सुवेंदु ने कोलकाता पुलिस को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो। सुवेंदु ने कहा कि वे (ममता) एक वरिष्ठ राजनेता और तीन बार की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।ममता-अभिषेक ने इंटरनेट मीडिया टीम के साथ की बैठक,इधर, विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी की इंटरनेट मीडिया टीम के साथ मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक की।तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने पार्टी केज्ञसमर्पित इंटरनेट मीडिया योद्धाओं से संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता तक पार्टी की बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की।सूत्रों के अनुसार, बैठक में चुनावी हार के कारणों, इंटरनेट मीडिया पर पार्टी की रणनीति, विपक्ष के प्रचार का मुकाबला करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। पार्टी नेतृत्व ने इंटरनेट मीडिया टीम से आने वाले दिनों में अधिक सक्रिय और संगठित तरीके से काम करने का आह्वान किया।
