उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
पुडुचेरी के प्रसिद्ध सिलंबम गुरु के. पजानिवेल को प्राचीन तमिल मार्शल आर्ट के संरक्षण, प्रचार और इसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है।पुडुचेरी के प्रसिद्ध सिलंबम गुरु के. पजानिवेल को पारंपरिक खेल और मार्शल आर्ट (सिलंबम) में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। अवार्ड लेने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दंडवत प्रणाम किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आइए जानते हैं कौन हैं के. पजानिवेल।30 जनवरी 1973 को पुडुचेरी के पूरनंकुप्पम में जन्मे पजानिवेल ने मास्टर राजाराम के मार्गदर्शन में सिलंबम में अपना सफर शुरू किया। कई दशकों के अपने करियर में, उन्होंने भारत और विदेशों में इस प्राचीन तमिल मार्शल आर्ट के संरक्षण, प्रचार और लोकप्रियता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
