
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच रही है। पंतद्वीप और बैरागी द्वीप में मेले जैसा दृश्य नजर आने लगा है। आज शनिवार को कांवड़ का दसवां दिन है।कांवड़ शुरू होने से लेकर शुक्रवार की शाम तक 2 करोड़ 64 लाख 8 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।शुक्रवार को 44.38 लाख कांवड़ यात्री जल लेकर लौटे। आज कांवड़ यात्रियों की यह संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
