उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग चारधाम यात्रा के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों को रोकने के लिए सतर्क है। विभाग होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट की जांच कर रहा है, जहाँ फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड और लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है।चारधाम यात्रा के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से आमजन की सेहत नहीं बिगड़े इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क है। विभाग की संयुक्त टीम नारसन बार्डर से हरकी पैड़ी, हरिद्वार से चिड़ियापुर और जगजीतपुर पुलिस चौकी के बीच पड़ने वाले सभी होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट की जांच कर रही है।प्रतिष्ठान पर फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड और फूड लाइसेंस प्रदर्शित नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसे अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने को जागरूक भी कर रही है।चारधाम यात्रा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। विभागों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों के सेवन से आगजन की सेहत नहीं बिगड़े इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क है। विभाग की संयुक्त टीम होटल ढाबों का लगातार निरीक्षण कर रही है।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि होटल ढाबों पर फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड के साथ ही फूड लाइसेंस प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य है। डिस्प्ले बोर्ड आदि ऐसी जगह लगाने की अनिवार्यता है जहां से उपभोक्ताओं की आसानी से नजर पड़े।पड़ोसी राज्यों से खासकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, संभल, बिजनौर आदि क्षेत्र से आने वाले दुग्ध वाहनों की भी जांच की जा रही है। बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान दूध, पनीर आदि की खपत बढ़ जाती है। जिसके मिलावटी होने की आशंका बनी रहती है। बोतलबंद पानी और मसालों की भी सैंपलिंग की जा रही है। सप्लायर और निर्माता कंपनी को चिह्नित किया जा रहा है।
