उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उत्तराखंड एसटीएफ और कनखल पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के रोशनाबाद कोर्ट रोड क्षेत्र से दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में भानु प्रताप उर्फ गुड्डू (25 हजार इनामी) और राहुल कश्यप (5 हजार इनामी) शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।दोनों आरोपी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट व अवैध हथियार मामलों में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों ने अक्टूबर 2025 में कनखल क्षेत्र से मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं भानु प्रताप पर रानीपुर क्षेत्र में तमंचे की नोक पर 1.20 लाख रुपये और मोबाइल लूटने का भी आरोप है।एसटीएफ ने तकनीकी इनपुट के आधार पर हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनसे पूछताछ जारी है।
