उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष में केंद्रीय महामंत्री उत्तराखंड क्रांति दल किरन रावत एडवोकेट के नेतृत्व में मातृशक्ति और युवा शक्ति ने मिलकर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान मार्ग पर वृहद वृक्षारोपण कियाl किरन रावत ने कहा की पेड़ हमसे नहीं बल्कि हमारा अस्तित्व पेड़ों से है l पेड़ है तो हम हैं। यदि पेड़ ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो जीवन स्वत ही नष्ट हो जाएगाl जिस प्रकार से विकास के नाम पर हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है वह बहुत ही सोचनीय विषय है। अभी हाल ही में ऋषिकेश सात मोड पर हजारों पेड़ों को विकास के नाम पर काटने के लिए चिन्हित कर दिया गया, जिसमें से सैकड़ो पेड़ काट भी दिए गए हैं। किंतु हमारा प्रश्न है सरकार से है कि ऐसे कौन से विकास की बात करते हैं जहां चारों तरफ विनाश ही विनाश दिखाई दे रहा होl चाहे पर्यावरण का विनाश हो** चाहे भावनाओं का** सरकार हर मोर्चे पर फेल होती दिखाई दे रही है। नहीं चाहिए ऐसा विकास जिसके लिए हमें पर्यावरण की बलि चढ़ाने पड़ रही होl पर्यावरण है तो हम सुरक्षित है, यदि पर्यावरण ही नहीं रहेगा तो मानव जाति का विनाश होना निश्चित है ।उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड वासियों से विनम्र अपील की **प्रत्येक घर में देवभूमि उत्तराखंड के नाम से एक वृक्ष रोपण किया जाए तथा बड़ा होने तक उसकी देखभाल करना सुनिश्चित किया जाए **तभी हम उत्तराखंड को पर्यावरण संवर्धन में आगे बढ़ने का कार्य कर सकते हैं जो कि मानव जाति के लिए भी अत्यंत आवश्यक है वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय मात्र शक्तियों ने किरण रावत को उनके इस कार्य के लिए सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में पंकज उनियाल, उपेंद्र राणा, श्याम चौहान, मोहित मथुरा ,रोहित रावत, सुरजीत राणा, मनोज राणा, संदीप बिष्ट, शकुंतला कलूड़ा, विमला, रजनी सहित सैकड़ो युवाओं और मातृशक्ति में भागीदारी की।
