उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल के 734 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत महिलाओं के 243 जबकि पुरुषों के 491 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर 6 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड लेवल-3 के तहत *20,200-64,000 तक का वेतन मिलेगा।
