उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इसका अंदाज आईआरसीटीसी के पोर्टल पर हुई टिकट बुकिंग से लगाया जा सकता है।चारधाम यात्रा में 22 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक घंटे के भीतर ही 15 जून तक की सभी टिकट की बुकिंग फुल हो गई है। 31607 यात्रियों ने हेली टिकट की बुकिंग की है।केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इसका अंदाज आईआरसीटीसी के पोर्टल पर हुई टिकट बुकिंग से लगाया जा सकता है। बुधवार को आईआरसीटीसी ने शाम छह बजे पोर्टल खोला। पहले चरण में यात्री 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक करने का मौका दिया। शुरूआत में आईआरसीटीसी के पोर्टल पर लोड बढ़ने से कुछ तकनीकी दिक्कतें भी आईं लेकिन उसके बाद एक घंटे के भीतर 15 जून तक की सभी टिकट फुल हो गए।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि पहले चरण में 15 जून की यात्रा तक हेली सेवा की सभी टिकट की बुकिंग हो चुकी है। आगे की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग तिथि जून माह के पहले सप्ताह में तय की जाएगी।केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा संचालित होती है। इस बार गुप्तकाशी से ट्रांस भारत, चिप्सन एविएशन, फाटा से यूनाइटेड हेली चार्टर्ड, रजस एयरोपोर्ट, पिलिग्रेमेज एविएशन और सिरसी से एरो एयरक्राफ्ट, हिमालयन हेली के माध्यम से शटल सेवा संचालित की जाएगी।
