उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 जून से पहले महाराष्ट्र में अच्छी बारिश की संभावना कम दिखाई दे रही है. ऐसे में कृषि अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि जल्दबाजी में खरीफ फसलों की बुवाई शुरू न करें.महाराष्ट्र में इस बार मॉनसून की शुरुआत धीमी रही है. मौसम विभाग और राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून से पहले राज्य में अच्छी और व्यापक बारिश होने की संभावना कम है. इसलिए कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे बुवाई शुरू करने में जल्दबाजी न करें.रविवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मौजूदा मौसम की स्थिति अच्छी बारिश का संकेत नहीं दे रही है. हालांकि, दक्षिण कोंकण में मॉनसून पहुंच गया है. सिंधुदुर्ग तथा रत्नागिरी जिलों में 9 जून तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में अगले एक हफ्ते तक बारिश कमजोर ही रहने की उम्मीद है.
