उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
नेपाल में रेनकोट पहनकर स्कूल जाती बच्चियों के वीडियो ने लोगों के दिल जीत लिए. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब ग्राम पंचायत ने उन्हें स्नातक तक मुफ्त शिक्षा सुविधा देने का फैसला किया है.बारिश से सिर्फ भारत ही नहीं नेपाल में भी हालत खराब है. नेपाल के रोल्पा जिले में बारिश में रेनकोट पहनकर पहाड़ी रास्ते के जरिए स्कूल जाती हुई तीन छोटी बच्चियों का एक 17 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस वायरल वीडियो का उन्हें जमकर फायदा भी मिला, वीडियो को बहुत ज्यादा पसंद किया गया. जिसके बाद इन तीन बच्चियों को अब स्नातक तक निशुल्क शिक्षा की सुविधा मिलेगी.
