उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आज धर्मपुर विधानसभा के दीपनगर वार्ड में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव ने राही नेत्रधाम के सहयोग से क्षेत्रीय लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।शिविर में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में सभी लोगों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान कई जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। साथ ही मोतियाबिंद की जांच के साथ-साथ आंखों के पर्दे (रेटिना) की भी जांच की गई।शिविर में 65 वर्षीय ओमवती देवी को डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया, जबकि सरस्वती देवी को आवश्यक परामर्श के साथ आई ड्रॉप उपलब्ध कराई गई। वहीं 45 वर्षीय रमन सिंह की जांच के दौरान रेटिना संबंधी समस्या की पहचान की गई, जिसके लिए उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करते रहेंगे और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे उपयोगी शिविरों का आयोजन निरंतर होता रहेगा।कार्यक्रम में पूर्व पार्षद प्रत्याशी दीप नगर आयुष सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, मुंशी राम, लक्ष्मी देवी, सर्वेश्वरी सैनी, रमेश सैनी, सरस्वती नेगी, सुषमा डिमरी, देवकी देवी और स्वाति सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
