उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

सोने की अहमियत शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं है.दुनियाभर के देश अपने-अपने भंडार में सोना बढ़ाते जा रहे हैं. वजह भी साफ है कि किसी मुसीबत में सिर्फ सोना ही है, जो बचाव कर सकता है. लेकिन, सोने के पीछे दुनिया की इस दौड़ के साथ एक सवाल और आता है कि आखिर धरती के गर्भ में अब कितना सोना बचा है और मानव सभ्यता की शुरुआत के बाद से कितना सोना निकाला जा सका है!
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, धरती के नीचे बहुत ज़्यादा सोने का भंडार बचा नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक, सिर्फ 54,000-70,000 टन तक सोना धरती के नीचे बचा है। कुछ अनुमानित संसाधन भी हैं जो भविष्य में 1.32 लाख टन सोने का अतिरिक्त भंडार बन सकते हैं। अनुमान है कि रूस और ऑस्ट्रेलिया के पास सर्वाधिक स्वर्ण भंडार हैं।
