उत्तराखंड डेली न्यूज; ब्योरो

एक नया वेदर सिस्टम भारत के उत्तरी पर्वतों की ओर बढ़ रहा है, जिससे ऊंचे इलाकों में बर्फ की परत बिछ जाएगी. आईएमडी के मुताबिक देश के मध्य भाग में अगले 7 दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है.एक नया वेदर सिस्टम भारत के उत्तरी पर्वतों की ओर बढ़ रहा है, जिससे ऊंचे इलाकों में बर्फ की परत बिछ जाएगी. देश के मध्य भाग में अगले 7 दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है. कहां-कहां होगी बारिशपश्चिमी विक्षोभ आज सोमवार (9 फरवरी) को इस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है. इस कारण ठंड और बढ़ जाएगी. जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, में आज छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा 9 से 11 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है.पहाड़ों में बर्फ, मैदानी इलाकों में भीषण ठंड से राहतIMD के मुताबिक 10 फरवरी तक मौसम और भी खराब हो सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने ऊंचे इलाकों में गरज, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. एक ओर जहां पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है तो वहीं मैदानी इलाकों में भीषण ठंड से राहत मिल रही है. उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर में शनिवार को सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मध्य भारत में भी आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी, जबकि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर बना रहेगा.उत्तर भारत में घना कोहराउत्तर भारत में यात्रियों को सड़कों पर धुंध का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे छाने का अनुमान है. बरेली और गोरखपुर में विजिबिलिटी शून्य मीटर तक गिर चुकी है, जिससे वाहन चलाना बेहद खतरनाक हो गया है. उत्तर भारत के अलावा, तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी आज सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है.
