उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

देहरादून में कांग्रेस द्वारा 16 फरवरी को प्रस्तावित राज्यपाल आवास घेराव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने घेराव कार्यक्रम की रणनीति, जिम्मेदारियों के बंटवारे और जनभागीदारी को लेकर चर्चा की। नेताओं ने कहा कि प्रदेश से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। बैठक में जिला व प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
