उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
श्री केदारनाथ धाम आये एक महिला श्रद्धालु जिनका पर्स मंदिर परिसर के पास कहीं खो गया था। इसकी सूचना प्राप्त होने पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मनोज राणा ने तत्काल पर्स की खोजबीन शुरू की तथा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त पर्स को सकुशल बरामद कर महिला श्रद्धालु के सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ पर्स वापस पाकर श्रद्धालु ने रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता, और सहयोगात्मक रवैये की सराहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
