उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
मॉनसून दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर भारत के अन्य इलाकों में पहुंचने वाला है. जून महीने के भीतर ही गुड न्यूज मिल सकती है. आज का मौसम देखें तो दिल्ली एनसीआर में बारिश बेमौसम भी राहत दे रही है.उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर भारत के लोगों का मॉनसून की बारिश का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड से होते हुए मॉनसून अब यूपी में 2-3 दिन में एंट्री करने वाला है. इसके अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून दिल्ली में भी दस्तक दे सकता है.भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं.इस साल दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का इंतजार लंबा हो गया है. हालांकि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 जून को भी आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट है. अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50-60 किमी प्रति की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बहुत संभावना है.राजधानी के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली में बारिश के कारण तापमान अभी 40 डिग्री के नीचे बना हुआ है. सफदरजंग, पालम, आया नगर, लोदी रोड में भी टेंपरेचर नीचे है.
