उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
बेसन के पकौड़े तो आपने खूब खाएं होंगे लेकिन क्या आपने कभी उड़द दाल के पकौड़े टेस्ट किए हैं. वास्तव में ये इतने क्रंची और टेस्टी बनते हैं कि आप बेसन के पकौड़े भूल जाएंगे. कड़क चाय की चुस्की के साथ इन करारे पकौड़ों का स्वाद आपकी शाम को बेहद खास बना देगा.सावन और मानसून के इस खूबसूरत मौसम में जब बाहर रिमझिम बारिश हो रही हो, तो हर किसी का मन कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का करने लगता है. ऐसे सुहावने मौसम में रोज-रोज के वही बेसन के पकौड़े या चाय-नमकीन खाने के बजाय, अगर रसोई से कड़कड़ती कड़ाही और छनते हुए उड़द दाल के पकौड़ों की खुशबू आए, तो बारिश का मजा दोगुना हो जाता है.
