उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
हिमाचल प्रदेश में भारी मॉनसून की बारिश के कारण 75 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे यातायात बाधित हुआ है. बिजली वितरण ट्रांसफार्मर और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, सोलन सहित कई जिलों में 10 जुलाई को भी भारी बारिश की संभावना जताई है.हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की भारी बारिश ने तबाही मचाई है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं और बिजली-पानी की सप्लाई भी बाधित हुई है. राज्य में कुल 75 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार, गुरुवार देर शाम तक 75 सड़कें बंद हो चुकी थीं. 29 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (DTR) प्रभावित हुए और 5 पानी की योजनाएं बाधित हुई हैं. कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और छोटे-मोटे लैंडस्लाइड भी हुए हैं, जिससे यातायात पर असर पड़ा है.
