उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसी क्रम में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री हरिहर पटनायक द्वारा रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित हरेला उत्सव में सहभागिता की गई। अध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में बैंक द्वारा 600 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का आह्वान किया।क्षेत्रीय कार्यालय प्रथम, देहरादून द्वारा भी आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से 180 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है तथा भविष्य में भी प्रकृति संरक्षण एवं हरित वातावरण के संवर्धन हेतु ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहेगा।
