उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
ताजमहल को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. आखिर इस जगह पर पहले क्या था और नीचे बने 22 कमरों का मकसद क्या था? इतिहास के पन्नों से जानिए जवाब.तीन सदियों से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन ताजमहल आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में गिना जाता है. सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रेम और बेहतरीन वास्तुकला की मिसाल मानी जाती है. हर साल लाखों लोग इसे देखने आते हैं. हालांकि, जितनी मशहूर यह इमारत है, उतने ही सवाल भी इससे जुड़े हैं. आखिर ताजमहल बनने से पहले इस जगह पर क्या था? शाहजहां ने इसी जमीन को क्यों चुना? और ताजमहल के नीचे बने 22 कमरों का सच क्या है? आइए, इतिहास के दस्तावेजों के आधार पर इन सवालों के जवाब जानते हैं.
