उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
शिक्षक दिवस के अवसर पर ABS Coaching Hub ( अकैडमी ऑफ़ ब्रिलियंट स्कॉलर्स ) एवं सैंगुइन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी (राष्ट्रीय स्तरीय एन जी ओ) द्वारा “शिक्षकों का सम्मान अभिभावकों के साथ” प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों के जीवन में माता-पिता की प्रथम शिक्षक, प्रथम मार्गदर्शक एवं प्रथम आदर्श के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ऐ बी एस कोचिंग हब एवं सैंगुइन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी की निदेशक डॉ. कंचन नेगी द्वारा मुख्य अतिथियों,का स्वागत, पौध एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, माननीय विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर रहे। मुख्य अतिथियों ने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के योगदान को सराहा तथा शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम बताया।अपने स्वागत संबोधन में डॉ. कंचन नेगी ने कहा कि यह आयोजन केवल शिक्षकों के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि उन माता-पिता को समर्पित है जो बच्चे के जीवन में सबसे पहले शिक्षक बनकर उनकी नींव मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे के व्यक्तित्व, संस्कार, आत्मविश्वास और भविष्य निर्माण में माता-पिता एवं शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि “एक बच्चे के भविष्य की पहली पाठशाला उसका घर और उसके पहले शिक्षक उसके माता-पिता होते हैं। इसी मजबूत नींव पर उसके सपनों की इमारत खड़ी होती है।”माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने डॉ. कंचन नेगी की बहुआयामी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा, प्रशिक्षण, मीडिया एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने का यह प्रयास सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रम वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा बहुत कम शुल्क में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं भविष्य निर्माण के अवसर उपलब्ध कराना सराहनीय है। उन्होंने उल्लेख किया कि संस्था से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी बैंक मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे हैं तथा यहां सिविल सर्विसेज सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी ने अपने आशीर्वचन में आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता वास्तव में बच्चे के प्रथम शिक्षक होते हैं। बच्चे की पहली पाठशाला उसका घर और उसके प्रथम संस्कार उसके माता-पिता से ही प्राप्त होते हैं। माता-पिता जिस प्रकार बच्चों को संस्कार, अनुशासन, मेहनत और जीवन-मूल्यों की सीख देते हैं, वही आगे चलकर उनके व्यक्तित्व और भविष्य की मजबूत नींव बनती है।उन्होंने कहा कि आज के समय में जब शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जा सकता, ऐसे में माता-पिता, शिक्षक और शिक्षण संस्थानों की सामूहिक जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि “जो समाज अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करता है, वही समाज अपने भविष्य का सम्मान करता है।” खजान दास जी ने इस अनूठी पहल के लिए डॉ. कंचन नेगी की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस को एक अलग दृष्टिकोण के साथ मनाते हुए माता-पिता को भी सम्मान की मुख्य धारा में शामिल करना अत्यंत प्रशंसनीय और अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने माता-पिता और गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं जिम्मेदारी का भाव सिखाते हैं।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को केवल सफल बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अच्छा इंसान, जिम्मेदार नागरिक और संस्कार व्यक्तित्व बनाना भी उतना ही आवश्यक है और ऐ बी एस कोचिंग हब, कम फीस में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है , वो अत्यंत सराहनीय है और इस दिशा में अभिभावकों और शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को उनके अतुलनीय योगदान, समर्पण और बच्चों के जीवन निर्माण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अभिभावकों एवं शिक्षकों के चेहरों पर सम्मान और गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी। कार्यक्रम का यह विशेष क्षण भावनात्मक और प्रेरणादायी रहा, क्योंकि इसमें उन व्यक्तित्वों को मंच से सम्मान दिया गया जो बिना किसी अपेक्षा के बच्चों के भविष्य को आकार देने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।कार्यक्रम के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया गया कि बच्चे की सफलता के पीछे केवल उसकी व्यक्तिगत मेहनत नहीं, बल्कि माता-पिता के संस्कार, शिक्षकों का मार्गदर्शन और समाज का सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये तथा बच्चों को निरंतर सीखने, अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में संस्था के को-फाउंडर डॉ. के. एस. नेगी, सुशीला नेगी, मार्केटिंग हेड देव चुनियाना, फैकल्टी सदस्य सतपाल सिंह राणा, सुमन, कैलाश कोठियाल,ओमेश, नीरू सिंघ, रविंद्र रावत, राहुल गुप्ता सहित विद्यार्थी कपीश, नीरज नेगी, सिद्धार्थ, अंकित डबराल , प्रिंस, शगुन, शिवानी , सैफ, अंकित डबराल एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

