उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून(दीपक पंवार), डीएसएम प्रोडक्शन के बैनर तले भगवान महासू देवता पर आधारित पहले गढ़वाली गीत का प्रमोशन किया गया। गीत के रचनाकार एवं गायक नवी वर्तवाल हैं। गीत में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और महसू देवता की आस्था को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।गीत में नवी वर्तवाल, महेंद्र नौनी, ग्रीश, सनवार, पहाड़ी, नीलम तोमल, थापा और आरोही रावत ने अभिनय किया है।गीत के संगीत का जिम्मा राकेश भट्ट ने संभाला है, जबकि मिक्सिंग एवं मास्टरिंग दिलीप अज्वाल ने की है। छायांकन शिवानी भट्ट, सह-छायांकन एवं संपादन अजय चौहान ने किया है। आईडी एवं विजुअल का कार्य विक्रम मिश्रा ने किया। गीत का निर्देशन सोहन चौहान ने किया है। वहीं, इनक्रिप्टमेंट की जिम्मेदारी वाई सीरीज प्रोडक्शन की रहेगी।निर्माताओं का कहना है कि यह गीत महसू देवता की धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और पहाड़ी संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। गीत के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और देव परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल की गई है।डीएसएम प्रोडक्शन को उम्मीद है कि महसू देवता पर आधारित यह गढ़वाली गीत दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगा।
