उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
घर घर जाकर आम लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने को किया प्रेरित
उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट और चिन्यालीसौड़ ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया था घर घर जाकर आम लोगों को को स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में गंगोत्री फिजिकल अकादमी के बच्चों एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। पालिका परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते ह स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने एवं स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। अध्यक्ष चौहान ने कहा कि हम सभी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बाड़ाहाट के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। उधर नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ की ओर से भी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ और स्वस्थ नगर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई। प्प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से परहेज करने तथा कूड़े का स्रोत पर ही गीले एवं सूखे कचरे के रूप में पृथक करण करने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया गया। जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
