उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
वादी धनीराम निवासी मेहरगांव थाना गैरसैंण जनपद चमोली* द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में अपनी पुत्री श्रीमती ज्योति पत्नी सूरज कुमार निवासी ग्राम सेनू थाना कर्णप्रयाग की दिनांक 06 सितम्बर 2026 को पति सूरज कुमार, जेठ विनोद कुमार, ससुर गोपाल लाल एवं सास तारा देवी द्वारा हत्या किए जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी।तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल *मु0अ0सं0 27/2026, धारा 103(1) बीएनएस* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।*पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा* के पर्यवेक्षण में मामले की गहनता से जांच प्रारम्भ की गई। प्रारम्भिक जाँच के दौरान मृतका ज्योति के पंचायतनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 23 सितम्बर 2026 को अभियोग में नामजद *अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र गोपाल लाल निवासी ग्राम सेनू थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली उम्र 29 वर्ष* को धारा 108 बी एनएस गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जबकि प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
