उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मी “मैन ऑफ द मंथ” से सम्मानित
एसपी ने कमलेश उपाध्याय ने मासिक अपराध गोष्ठी में विभिन्न विषयों पर की चर्चा
उत्तरकाशी। पुलिस लाइन उत्तरकाशी में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन में एसपी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, चारधाम यात्रा व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण के सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित संचालन, अपराध नियंत्रण तथा नशा उन्मूलन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन में एसपी ने अगस्त माह में उत्कृष्ट कार्य करने पर 26 पुलिस कर्मियों को मैन आफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित भी किया।
सम्मेलन में एसपी ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की विभागीय और व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर निराकरण के जरूरी निर्देश दिए। चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने यात्रा ड्यूटी में नियुक्त सभी कर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का पालन करने को कहा।उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यात्रा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसपी ने जनपद में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुखी बनाने पर जोर देते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों और माफियाओं की प्रभावी निगरानी करने तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोष्ठी me मासिक अपराध समीक्षा करते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर मामलों में निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही लंबित समन एवं वारंटों की शीघ्र तामील सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। ऑनलाइन पोर्टलों पर सूचनाओं एवं कार्रवाई को नियमित रूप से अपडेट रखने, पुलिस मुख्यालय के संचालित अभियानों में प्रभावी कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। गुमशुदा बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित मामलों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। सम्मेलन में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, विवेचकों एवं कर्मचारियों को सीसीटीएनएस 2.0 व प्रहार-सीटी पॉलिसी के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद रोधी गतिविधियों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता, जनसुरक्षा, प्रभावी प्रतिक्रिया, पुनर्वास तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के मध्य बेहतर और प्रभावी समन्वय जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार,चंचल शर्मा, समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, प्रभारी डीसीआरबी अजय सिंह, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार, निरीक्षक टीकम सिंह चौहान, निरीक्षक बीएस चौहान, प्रभारी एसओजी श्निखिल देव चौधरी आदि उपस्थित थे।
