उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार, स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल एवं उत्तराखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर
एनआईईपीवीडी के सभागार में मानवता की एक बूंद : रक्तदान कीजिए- जिंदगियां बचाइये, थीम पर आधारित राज्य स्तरीय विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रक्तदान अभियान से जुड़े डॉ० अनिल वर्मा के साथ स्वैच्छिक रक्तदानियों में राकेश रावत, कमल उनियाल, मनीष भट्ट, कमलेश कांडपाल व धर्मेंद्र को एवं रक्तदान शिविर आयोजकों में संत निरंकारी मंडल के जोनल प्रभारी हरभजन सिंह, विपुल गर्ग, डॉ. वी के श्रीवास्तव, डॉ.आरती रौथाण, रितिका डिमरी, डॉ. पूजा नौडियाल, शिवानी बिष्ट, अवधेश नौटियाल तथा पूर्व एनसीसी अधिकारी मेजर प्रेमलता वर्मा आदि को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हुडको के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय भार्गव, एन आई ई पी वी डी के असिस्टेंट प्रोफेसर व हैड डॉ. सुरेंद्र ढालवाल, एसबीटीसी के निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ.एमएस अंसारी, यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के डॉ. अनिल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।कार्यक्रम अध्यक्ष राज्य रक्त संचरण परिषद् व एनएचएम के निदेशक व एन डॉ० अमित शुक्ला ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिये आवश्यक मापदण्ड तथा प्रक्रिया का व्यापक जिक्र किया।एसबीटीसी के असिस्टेंट डायरेक्टर बी टी एस प्रदीप हटवाल ने उत्तराखंड में रक्तदान के बढ़ते प्रतिशत को उत्साहवर्धक बताते हुए 95 प्रतिशत रक्तदान हेतु राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करके एनबीटीसी नई दिल्ली में अवॉर्ड प्राप्त करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए रक्तदानियों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।विचार गोष्ठी में डॉ. सुरेंद्र ढालवाल, डॉ.एम एस अंसारी, श्री संजय भार्गव,श्री हरभजन सिंह जी तथा शिवानी बिष्ट ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान हंसा ग्रुप के निदेशक विनोद ममगाईं तथा इंदु ममगाईं के संयोजन में रक्तदान-महादान पर प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक की मनभावन प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर संस्थान के परिसर में डॉ. नेहा बत्रा डंडोना, एसोसिएट प्रोफेसर प्रभारी, ब्लड बैंक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के संयोजन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉस कमेटी के डॉ. अनिल वर्मा व मेजर प्रेमलता वर्मा के नेतृत्व में डी ए वी (पी जी) कॉलेज की टीम लीडर रिया बिष्ट, डी बी एस (पी जी) कॉलेज के टीम लीडर अथर्व थपलियाल व कनक उप्रेती तथा डी ए वी इंटर कॉलेज के सात्विक बंसल व सारंग बंसल सहित 52 यूथ रेडक्रॉस वालंटियर, सीआईएमएस, तथा एनआईईपीवीडी के छात्र- छात्राओं सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।कार्यक्रम के सफल संयोजन में युसेक्स के ज्वाइंट डायरेक्टर अनिल सती, असि. डायरेक्टर सौरभ,सहगल,असि.डायरेक्टर ओ पी सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, संजय बिष्ट, जगदीश अधिकारी, शकुंतला सेमवाल, आशीष रॉबर्ट, अखिलेश वर्मा, बालाजी सेवा समिति से श्रीमती चंद्रकांता, होप संस्था से शहनाज तथा फोटोग्राफर प्रशांत पांडेय आदि का सहयोग रहा ।
