
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
शिविर में दर्ज 18 शिकायतों में से 14 का मौके पर हुआ निस्तरण
संकल्प अभियान के तहत डुंडा में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
उत्तरकाशी। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का आम लोगों को लाभ देने के लिए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत को विकासखण्ड परिसर डुंडा में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे आम लोगों को जानकारी दी गई। शिविर में दर्ज हुई 18 शिकायतों में से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर दर्जनभर से अधिक लोगों को सहायता के चेक भी वितरित किए गए।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल स्थापित कर आमजन को विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में स्कूली बच्चों व सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सरकारी योजनाओं के बारे लोगों को जानकारी दी।
शिविर में अंतर्गत धनेश्वर सहकारिता को 9 लाख, रेणुका स्वयं सहायता समूह को 75 हजार, प्रगति स्वयं सहायता समूह को 75 हजार, थाती माता उत्पादक समूह को 75 हजार, रीप परियोजना के अंतर्गत रेखा देवी, कैलाशी देवी को व्यक्तिगत उद्यम बकरी पालन के 30 हजार, रीना को व्यक्तिगत उद्यम बागवानी के लिए 90 हजार, राजकुमारी को व्यक्तिगत उद्यम सब्जी उत्पादन के लिए 30 हजार सहायता राशि के चैक वितरित किए गए। ग्रामोत्थान रीप के तहत पीतांबरी देवी को मशरूम उत्पादन को 90 हजार की सहायता राशि का चेक दिया गया। उद्यान विभाग ने एप्पल मिशन,बागवानी के लिए गणेश प्रसाद और विजय को 6.33 लाख के चेक, सुग्रीव सिंह को 1.66 लाख सहायता राशि के चेक वितरित किए। जलागम विभाग ने रेशमा परमार, सीमा देवी, रोशन लाल को 35–35 हजार, मानचम्पुवा निर्बल वर्ग समूह, मां राजराजेश्वरी निर्बल वर्ग समूह, शिव निर्बल वर्ग समूह प्रत्येक को 1.20 लाख के चेक वितरित किए गए। महिला बाल विकास विभाग ने वामिका, अक्षिता, अथर्व, रियांश को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 6 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही 86, आयुर्वेदिक विभाग ने 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क आवश्यक दवाई वितरित की गई। पंचायतीराज विभाग ने 25 परिवार रजिस्टर, 12 परिवार रजिस्टर संशोधन, 09 जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, 05 विवाह प्रमाण पत्र संबंधी से श्रम विभाग ने 10 रिन्यूवल तथा 10 बच्चों के नाम एड किए। कृषि विभाग ने 12 कृषि यंत्र बिक्री, 05 पीएम किसान आवेदन, 17 फार्म पंजीकरण, विद्युत विभाग ने 20 नए संयोजन के फॉर्म वितरण व बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया। राजस्व विभाग ने 20 जाति, 10 आय प्रमाण पत्र, मत्स्य विभाग ने 8 NFDB पंजीकरण सहित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, मुख्य विकास अधिकारी जय भरत, ज्येष्ठ उप प्रमुख अब्बल सिंह, मंडल अध्यक्ष रजनेश चौहान सहित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान सहित जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीएओ एसएस वर्मा, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप पंवार, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा, बीडीओ दिनेश जोशी आदि रहे।

