
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून, लोक कलाकार संरक्षण संघ उत्तराखण्ड़ के बैनर तले अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लोक कलाकारों ने पिछले कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था उस समय मुख्यमंत्री के ओएसडी दलबीर सिंह दानू ने लोक कलाकारों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री शहर से बाहर हैं और उन्होंने ही मुझे आपकी समस्याएं सुनने के लिए भेजा है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के देहरादून लौटते ही प्रतिनिधिमंडल की भेंट करवाई जाएगी । इस दौरान संगठन को बीच में भी समय दिया गया परंतु किन्हीं कारणों से प्रतिनिधि मंडल उपस्थित नहीं हो पाया । आज बुधवार की सुबह प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आत्मीय भेंट हुई, मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों की 10 सूत्रीय मांगों को अत्यंत गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक कलाकारों पर लगाए गए सभी नवीन व अव्यावहारिक नियमों को तत्काल निरस्त कर पूर्व की भांति सरल पारदर्शी और कलाकार-हितैषी व्यवस्था को यथावत रखा जाए । ताकि लोक कलाकार को संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो । यह निर्णय उत्तराखण्ड़ के हजारों लोक कलाकारों और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।लोक कलाकार संरक्षण संघ उत्तराखंड़ ने ओएसडी दलबीर सिंह दानू का मुलाकात कराने के आभार व्यक्त किया, इस मौके पर लोक कलाकार संरक्षण संघ उत्तराखंड़ अध्यक्ष जोती बलूनी, महासचिव बचनसिह राणा, सुरेन्द्र राणा, गोपाल चमनियाल, भैरव दत्त राय, बंटी राणा, बिट्टू तिवारी, गिरीश बरगली आदि मौजूद रहे ।

