
उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
देहरादून में माययूनिमेंटर की ओर से ‘।ओलंपस स्कूल में लगा करियर मेला, विश्वविद्यालयों ने विद्यार्थियों को दी जानकारी स्कूल करियर गाइडेंस समिट 2026-27’ का आयोजन किया गया। इस करियर मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए 20 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर के विकल्पों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने भविष्य से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए।करियर का सही चुनाव विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करता है। इसी उद्देश्य से ओलंपस हाई स्कूल में करियर गाइडेंस समिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तराखंड समेत विभिन्न क्षेत्रों के 20 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।समिट के दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, छात्रवृत्ति, हॉस्टल सुविधाओं और प्लेसमेंट से जुड़ी जानकारी दी गई। पहले सत्र में स्ट्रीम और कोर्स के चयन, प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालयों के स्टॉल पर पहुंचकर प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया।माययूनिमेंटर के संस्थापक ओम गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों को सही करियर चुनने के लिए उचित मार्गदर्शन और सवालों के स्पष्ट जवाब मिलना जरूरी है। इसी दिशा में यह समिट विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को करियर कार्ड भी दिए गए। इसे भरने वाले विद्यार्थियों को माययूनिमेंटर की ओर से निःशुल्क व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग का अवसर दिया जाएगा।आयोजकों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में देहरादून और सहारनपुर के 5 स्कूलों में इस समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से 2,050 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।


