
उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
एक महिला ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्कूल में अपनी बेटी और अन्य बच्चों के साथ हुए गलत व्यवहार का गंभीर खुलासा किया है।माँ को पहले से थी बात की जानकारी: महिला ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी कई महीनों से थी, लेकिन सामाजिक डर और पारिवारिक परिवेश के कारण वे शुरू में चुप थीं। उन्होंने अपनी बेटी से कहा था कि अगर कोई उन्हें गलत तरीके से टच करता है, तो वह उसे धक्का दे दें या थप्पड़ मार दें।स्कूल में फिजिक्स के टीचर भृगु द्वारा अन्य बच्चों के साथ भी बैड टच (अनैतिक स्पर्श) किया गया है, लेकिन बच्चे डर और झिझक के कारण अपने पेरेंट्स को बता नहीं पा रहे हैं। यदि पेरेंट्स को बता भी देते हैं, तो कई बार पेरेंट्स भी चुप रहते हैंजब परेशानी हद से ज्यादा बढ़ गई, तो माँ ने स्कूल के प्रिंसिपल से इस बारे में बात की। प्रिंसिपल ने कहा था कि वे उस फिजिक्स टीचर भृगु को स्कूल से निकाल देंगे और बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं।अगले दिन जब बेटी स्कूल पहुँची, तो स्कूल के डायरेक्टर अशोक वासु ने उससे कहा कि “मुझे टच करके दिखाओ, तुम्हें किस-किस तरीके से टच किया गया है?” और यहाँ तक कहा कि “क्या तुम्हें तुम्हारा बाप टच नहीं करता?”। स्कूल के डायरेक्टर ने ऐसे शब्दों में बच्ची से सवाल किए।

