
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस को गत दिवस बुधवार को ढालीपुर निवासी नफीस ने तहरीर दी थी कि उसकी रामपुर मंडी गेट पर खड़ी स्प्लेंडर बाइक किसी ने चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी थी। घटना के अनावरण के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज कंगाली थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंकित वर्मा पुत्र रमेश चंद्र निवासी एटनबाग हरबर्टपुर विकासनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद की। कोतवाल विकास नगर ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है, और नशे की लत पूरी करने के लिए वह चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता है। आरोपी पूर्व में भी कई बार विभिन्न मुकदमों में जेल जा चुका है।

