
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में रानी लक्ष्मी बाई व भाऊराव देवरस जयंती, देवउठनी एकादशी, इगास पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, छत्रपाल सिंह , मनीष जगूड़ी तथा अन्य भैया- बहनों के द्वारा माँ सरस्वती, रानी लक्ष्मी बाई, भाऊराव देवरस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम का संचालन कनक ने किया। खुशी कश्यप ने झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। अनामिका, लक्ष्मी, अनुष्का, रितिका ने झांसी की रानी के विषय पर अपने अपने विचार प्रकट किए। यश पंवार, वंशिका, कनिका, ने भावराव देवरस के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के आचार्य मनीष जगूड़ी ने इगास पर्व के विषय में बताते हुए कहा कि इगास बग्वाल (जिसे बूढ़ी दिवाली भी कहा जाता है) उत्तराखंड में मुख्य दिवाली के 11 दिन बाद, कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाया जाने वाला एक पारंपरिक लोकपर्व है।एक मान्यता के मुताबिक, गढ़वाल के योद्धा माधो सिंह भंडारी ने तिब्बत अभियान में विजय के बाद 11 दिन बाद लौटे थे, जिनके स्वागत में दीप जलाकर यह पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने सभी को इगास पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

