
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लेने का आरोप, अनधिकृत कैंप लगाने की अनुमति नहींपिथौरागढ़। जनपद के बेरीनाग और गंगोलीहाट क्षेत्र में निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायतों को श्रम विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के तहत पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पूरी तरह अनुचित है। साथ ही किसी भी अनधिकृत सीएससी (CSC) संचालक को मनमाने ढंग से शुल्क लेने का अधिकार नहीं है।सहायक श्रमायुक्त दीपक कुमार ने 24 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले कई दिनों से बेरीनाग एवं गंगोलीहाट क्षेत्र से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ सीएससी और अनाधिकृत निजी संस्थाओं के संचालक निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूल रहे हैं। कुछ संचालकों द्वारा श्रम विभाग के निर्देश पर कैंप आयोजित किए जाने की बात कहकर भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जबकि यह दावा पूरी तरह असत्य है।

