
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उनका संपूर्ण जीवन उत्तराखंड निर्माण और उसे संवारने के लिए समर्पित रहा : डॉ. शक्ति शैल कप्रवाण
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रखर सेनानी एवं फील्ड मार्शल स्व. दिवाकर भट्ट जी की पुण्यतिथि पर आज उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान, संघर्ष और त्याग को याद किया।इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक डॉ. शक्ति शैल कप्रवाण ने दिवाकर भट्ट जी के साथ बिताए अपने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन उत्तराखंड के लिए समर्पित रहा। चाहे श्री यंत्र टापू का ऐतिहासिक संघर्ष हो या उत्तराखंड राज्य निर्माण की लड़ाई, दिवाकर भट्ट जी ने हर मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट जी ने अपने परिवार और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं को दरकिनार करते हुए पहले उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए संघर्ष किया और राज्य बनने के बाद उसे संवारने, उसकी मूल अवधारणा को साकार करने तथा प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष केवल राज्य प्राप्ति तक सीमित नहीं था, बल्कि वे एक ऐसे उत्तराखंड का सपना देखते थे, जहां पहाड़ के लोगों को सम्मान, रोजगार और अपने संसाधनों पर अधिकार मिले।डॉ. कप्रवाण ने कहा कि दिवाकर भट्ट जी जैसे संघर्षशील व्यक्तित्व का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। आज उनके सपनों के उत्तराखंड को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता :
शांति भट्ट. गणेश काला प्रकाश भट्ट शैलेश गुलेरी विजय बौड़ाई मीनाक्षी घिड़ियाल लूशुन टोडरिया नैना लखेड़ा सूफी खलिक अहमद दीप्ति दूधपूड़ी प्रमोद काला अशोक नेगी विजेन्द्र रावत जीतेन्द्र कुमार राजेंद्र प्रधानउपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवाकर भट्ट जी के संघर्ष, विचारों और उत्तराखंड के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के संकल्प को दोहराया।

