
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम के अंतर्गत नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गयाI कार्यक्रम में एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ राजेश कुमार चन्द्रियाल ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, डॉ. जगमोहन नेगी, डॉ. हर्षी खंडूरी, जिला युवा अधिकारी श्री आदित्य राज दीक्षित, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. विधि ढोंडियाल, डॉ. कनिका बड़वाल एवं मिडिया प्रतिनिधि सहित मेरा भारत स्वयंसेवक, एनएसएस स्वयंसेवक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

